Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सात माह पूर्व चाकू से की गई अज्ञात की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा




शिवेश शुक्ला









प्रतापगढ़ । सात माह पहले युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान वाराणसी के कैंट इलाके के प्रकाश यादव के रूप में हुई थी।








इस मामले का शनिवार को  पटाक्षेप हो गया। एसपी देव रंजन वर्मा ने पुलिस लाइन में स्थित सई कम्पलेक्स में पत्रकारो के समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि प्रकाश की हत्या प्रेम त्रिकोड में की गई थी। सिद्धार्थ नगर की रहने वाली आरोपी युवती पूजा यादव से बेइंतहा प्यार करता था। पूजा प्रकाश के साथ वाराणसी स्थित प्रकाश के घर पर प्रकाश के भाई बबलू की हत्या की थी जिसमे पूजा, प्रकाश के साथ पूजा की बहन आरोपी थे और जमानत पर बाहर आने के बाद पूजा प्रकाश से पीछा छुड़ाने में लग गई और अम्बेडकर नगर के किछौछा में कमरा लेकर रहने लगी। 












इसी दौरान प्रतापगढ़ के कोहड़ौर इलाके के शाहपुर का रहने वाला शेरबहादुर वर्मा जो शोखाई का काम करता था उससे पूजा का सम्पर्क हुआ तो नजदीकियां बढ़ने लगी और शेरबहादुर पूजा की दीवानगी में किछौछा में दो बिस्वा जमीन खरीद लिया और पूजा के ही कमरे में रहने लगा। उधर प्रकाश को जब पूजा के ठिकाने का पता चला तो पूजा के ठिकाने पर पहुच गया और पूजा पर शादी का दबाव बनाने लगा जो पूजा और शेरबहादुर को नागवार गुजरी और हत्या की साजिश ने जन्म लिया। एक रणनीति के तहत पूजा ने फोन करके सुल्तानपुर के मकदूम मजार पर छह जनवरी अट्ठारह को मिलने का समय नियत किया। जिस पर प्यार में पागल प्रकाश पूजा द्वारा नियत स्थान पर पहुच गया जहाँ से पूजा उसे लेकर बस से प्रतापगढ़ के चिलबिला पहुच गई। 










गांव में रहे शेरबहादुर को फोन कर सूचना दी जिस पर शेरबहादुर  प्रतापगढ़ के कोहड़ौर इलाके के चन्दौका निवासी राहुल सिंह को साथ बाइक से चिलबिला पहुचा और बहाने से प्रकाश को बाइक से लेकर कोहड़ौर कोटवली के पूरे बसई के पास मोछहा नाला के पास हाथपैर बांधकर गला काटकर हत्या कर दी और घटना में प्रयुक्त चाकू को घटना स्थल से पूरब छिपा दिया । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शेर बहादुर वर्मा को गिरफ्त में लिया तो राज का फास हो गया । इसके बाद पुलिस ने शेर बहादुर को लेकर किछौछा दरगाह बसखारी अम्बेडकर नगर पहुची जहॉ से आरोपी पूजा यादव को गिरफ्तार कर लिया फिर पुलिस उक्त अरोपियों के साथ सुल्तानपुर के मुंशीगंज पहुची जहा से आरोपी राहुल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया । 











इस घटना तह तक पहुचने में पुलिस को सात माह लग गए किन्तु तेज तर्रार पुलिस कप्तान देव रंजन वर्मा के कार्यभार सभालने के बाद से जहा कई राज का खुलासा हुआ वही एसपी देवरंजन वर्मा के द्बारा घटना के अनावरण हेतु दिए गये सख्त निर्देश के बाद कोहडौर प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह उप निरीक्षक योगेन्द्र पटेल का• आनन्द कुमार सुरेश कुमार अरविन्द कुमार महिला आरक्षी करूणा देवी घटना के अनावरण को लेकर निरन्तर प्रयासरत रहे आखिरकार घटना का खुलासा कर अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे