Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाओं के शोषण के मामले में सपा ने निकाला विरोध मार्च सौप ज्ञापन





शिवेश शुक्ला 









प्रतापगढ़। सूबे में कानून व्यवस्था और महिलाओं के शोषण के मामले में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल के अगुवाई में शनिवार शाम सपाईयों ने  विरोध मार्च निकाल कर मॉगो का ज्ञापन राज्यपाल को सम्बोधित डीएम को सौपा । 



इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर सपा कार्यालय से अम्बेडकर चौराहे तक विरोध मार्च निकाला । 














देवरिया कांड समेत प्रतापगढ़ के आश्रय गृहों  के मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार गृहो में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने दोषी अधिकारियों के विरूद्ब कठोर कार्यवाही किए जाने व स्वंयसेवी संस्था को ब्लैक लिस्टेड किए जाने तथा दोषी स्वंयसेवी संस्था के जिम्मेदारों के विरूद्ब कडी कार्यवाही की मॉग का ज्ञापन एसडीएम एस पी सिंह को सौपा । 












इस मौके पर गौरव यादव अभिषेक तिवारी एडवोकेट सिराजुलहक हरीश शुक्ल सद्दाम हुसैन पूर्व सासंद सीएन सिंह इरशाद् सिद्दकी वासिक खान दिनेश तिवारी सहित आदि शामिल रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे