अलीम खान/शिवकेश शुक्ला
अमेठी. जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र सत्थिन चौराहे पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब चौराहे से क़रीब 100 मीटर दूरी पर स्थित नहर में महिला का शव उतरता पाया गया।
शव देख कर प्रतीत हुआ कि महिला के साथ रेप कर उसकी हत्या की गई है और शव कई दिन पुराना है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को जब ग्रामीण खेत जा रहे थे तो उनकी निगाह सत्थिन चौराहे चौराहे से क़रीब 100 मीटर दूरी पर सड़क से सटे गेरावां रजबहा नहर में एक महिला के शव पर पड़ी। ये खबर जंगल में आग की तरह फैली जिस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर शव को बाहर निकाला गया।
उधर स्थानीय लोगों में घटना के बारे में चर्चा है कि शव को देखकर प्रतीत होता है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गयी होगी। फिलहाल पुलिस घटना किसी अन्य थाना क्षेत्र की होने की संभावना जता रही है। थाना बाजार शुकुल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ