Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिंदू युवा वाहिनी भारत के जिला स्तरीय महिला प्रकोष्ठ का हुवा गठन


सुनील उपाध्याय 







बस्ती : हिन्दू वाहिनी भारत के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र कन्नौजिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। 






मुख्य अतिथि के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के  रुप में पंकज व विशिष्ठ अतिथि प्रदेश संयोजक के के सिंह तथा प्रदेश मंत्री विचित्र मणि भी  मौजूद रहे । 






बैठक के दौरान हिंदू युवा वाहिनी भारत के जिला स्तरीय महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया । मिथिलेश भारती को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष  , गौरी को उपाध्यक्ष,  व अंजली मौर्या को जिला महामंत्री नियुक्त गया । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज भैया ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होता है।











 कार्यकर्ताओं के सम्मान व जनहित के मुद्दों को लेकर हिंदू युवा वाहिनी भारत कार्य कर रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, कश्मीर में 730 धारा हटाने , जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रभावी कानून बनाने ,  गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का जो भी समर्थन करेगा हियुवा भारत उसका समर्थन करेगा । हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर भाजपा केंद्र व राज्य में सत्ता में आए लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपने उद्देश्य से भटक गई है। 













अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह  को बेवजह परेशान कर रहा है । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र कनौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डब्लू यादव, जिला संयोजक रमेश पांडेय ,  राकेश सिंह , सोनू गौड़ , अजय मिश्र , सुमेर सोनू , किशन राजभर , प्रभात गौतम , सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे