सुनील उपाध्याय
बस्ती । अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रेस क्लब में प्रदेश प्रभारी सुनील लाठर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हक को लेकर संघर्ष की धार को तेज करने के लिये जिला कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया। सर्व सम्मत से अमित कुमार सिंह जिलाध्यक्ष, हाकिम सिंह प्रदेश महासचिव, गंगाराम यादव मण्डल अध्यक्ष बनाये गये।
प्रदेश प्रभारी सुनील लाठर ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि आगामी 24 सितम्बर को ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर विधानसभा के सामने विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। लक्ष्य है कि प्रदर्शन में ग्राम प्रधानों के साथ 5 लाख जनता शामिल हो। इसके लिये अभी से जुट जाने की जरूरत है।
कहा कि ग्राम प्रधानों के प्रति सरकार की नीयत ठीक नही है। पंचायतीराज व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधानों को अधिकार नहीं दिये जा रहे हैं। ऐसे में ग्राम प्रधानों को जनहित में एकजुटता के साथ ही संघर्ष तेज करना होगा।
बैठक में संगठन के ब्लाक अध्यक्ष परमहंस शुक्ल, धर्मेन्द्र चौहान, आज्ञाराम चौधरी, बिन्दू यादव, अनिल सिंह, कपिलदेव चौधरी, शिवजीत चौधरी, जय प्रकाश पाण्डेय, अमित शुक्ल, तहसील अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, गंगाराम यादव के साथ ही पदाधिकारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ