सुनील उपाध्याय
बस्ती । भगवा रक्षा वाहिनी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी का रविवार को रोडवेज तिराहा स्थित गायत्री मंदिर में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि गो, गंगा, गायत्री और हिन्दू मानस की रक्षा, सुरक्षा, रचनात्मक सहयोग की दृष्टि से भगवा रक्षा वाहिनी का विस्तार किया जायेगा। कहा कि गोरक्ष प्रान्त के महामंत्री अजीत पाण्डेय ने उन्हें जो दायित्व सौंपे गये हैं उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन होगा।
इसी कड़ी में भगवा रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों का गठन किया गया जिसमें पंकज पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेष मिश्र, कृष्ण मोहन तिवारी जिला उपाध्यक्ष, ऋषभ पाण्डेय महामंत्री, अशोक मिश्रा संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी का स्वागत करने वालों में शिवांशु मिश्र, आदित्य नरायन तिवारी ‘कबीर’ तिवारी, अनुराग पाण्डेय, रिशू चौबे, दिलीप कुमार यादव, जीवन पाण्डेय, शुभम तिवारी ‘विपिन’ के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ