सुनील उपाध्याय
बस्ती । अपना दल एस की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में लोहिया काम्लेक्स स्थित शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
निर्णय लिया गया कि आगामी 23 अगस्त को पार्टी की ओर से क्रान्ति दिवस मनाते हुये संस्थापक डा. सोेनेलाल पटेल के योगदान को रेखांकित किया जायेगा। इसी क्रम में पार्टी के सांगठनिक विस्तार की कड़ी में सर्व सम्मत से भूपेन्द्र पाल सिंह को पार्टी के जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं अपना दल की संरक्षिका अनुप्रिया पटेल ने लम्बे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। निश्चित रूप से इससे पिछड़ा वर्ग का भला होगा।
उमाशंकर वर्मा, रमेश चन्द्र गिरी, राकेश पटेल, रमेश चन्द्र भारती, राम कुमार, राजमणि पटेल, राम प्रकाश पटेल ने सांगठनिक विस्तार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये। एल.के. तिवारी, नीलम चौधरी, सुखराम पटेल, अभिषेक आर्य, शक्ति प्रताप आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ