सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारतीय युवा कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रविवार को नेहरू तिराहा रोडवेज के निकट फुटहिया ओवर ब्रिज ध्वस्त होने के विरोध में राष्ट्रीय सचिव अंकुर वर्मा के नेतृत्व में सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राज मार्ग मंत्री नितिन गड़करी का पुतला फूंकते हुये मामले की उच्च स्तरीय जांच, मुकदमा दर्ज कराकर दोषियों को गिरफ्तार किये जाने, धन के रिकबरी की मांग किया।
पुतला फूंकने से पहले राष्ट्रीय सचिव अंकुर वर्मा ने कहा कि एक-एक कर देश के अनेक हिस्सों में पुल और ओवर ब्रिज नहीं जनता का भरोसा इस सरकार से टूट रहा है। फुटहिया ओवर ब्रिज ध्वस्त होने में घटिया सामग्री के प्रयोग, कमीशनखोरी जिम्मेदार है। सरकार अपने जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। कहा कि दावा तो भ्रष्टाचार मुक्त भारत का किया जाता है किन्तु भाजपा की सरकार में निर्माण कार्यो में बंदरबांट बढ गया है। अभी तक दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज न कराये जाने से स्पष्ट है कि जिम्मेदारों को राजनीतिक दबाव में बचाया जा रहा है। युवा कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
नितिन गड़करी का पुतला फूंकने वालों में सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, अर्जुन कन्नौजिया, पंकज द्विवेदी, पवन वर्मा, सूरज गुप्ता, मंटू पाण्डेय, आकाश आर्य, लवकुश गुप्ता, रूपेश पाण्डेय, अमन दूबे, गुलशन भारद्वाज, विक्रम चौहान, रंजीत चौहान, राजेश यादव, प्रदीप भारद्वाज, सन्तोष भारद्वाज, रोहन श्रीवास्तव, राम प्रसाद, पिकूं सिंह, अरविन्द, अहद खान, रईज राजा खान, बलराम, राम गिरी के साथ ही युवा कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ