Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देखिये :कुवें में कूदे युवक की जान बचाने के लिए कुवें में कूदा १०० डायल का जवान


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जिले के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बुधवार को पूर्वी सर्किल क्षेत्र के लालगंज कोतवाली पहुचे और इस दौरान उन्होने सराहनीय कार्य के लिए एसपी ने थाना लालगंज में  पी0आर0वी0 4402 के पूरे स्टाप को  सम्मानित कर हौसला अफजाई की ।


वीडियो 

बता दें कि जनपद के थाना लालगंज के ग्राम  जुगुलपुर भटौली की एक सूचना दो पहिया पीआरबी 4402 को मिली की पति-पत्नी विवाद में पति कुएं में कूद गया है ।

























इस पर पीआरबी 4402 के आरक्षी सत्य प्रकाश यादव व आरक्षी आनंद पांडे द्वारा तत्काल मौके पर पहुच कर आरक्षी सत्यप्रकाश यादव तत्काल अपनी जान की बाजी लगाते हुए कुएं में कूद पड़े और उस व्यक्ति की जान बचाई । 




















यही नहीं थाना लालगंज के नयापुरवा में इन्हीं कर्मचारियों द्वारा इसी पीआरबी 4402 से एक और घटना जिसमें रात के समय एक चार पहिया  गाड़ी 9 लोगों को कुचल कर भाग रही थी जिसका पीछा कर चालक व गाड़ी को पकड़ कर थाना लालगंज को सुपुर्द  किया गया था ।इसी  सराहनीय कार्य के लिए लालगंज बुधवार को पहुंचे  एसपी देव रंजन वर्मा ने पीआरबी 4402 के स्टाफ को सम्मानित कर हौसला अफजाई किया ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे