खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।आवारा पशुओं द्वारा किसानों की खून-पसीने की कमाई से लहराती फसलों को हो रहे नुकसान व उनकी भरपाई को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष व पूर्व बार एसोसिएशन सुल्तानपुर के उपाध्यक्ष बेलाल अहमद के नेतृत्व में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया।जिसमे आवारा पशुओं के द्वारा किसानों को फसलों को हो रहे नुकसान व आये दिन आवारा पशुओं द्वारा लोगो के घायल होने जैसी समस्यओं से निपटने के लिए सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की गई है।
साथ ही इतने गम्भीर मद्दे पर अब तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई उचित कदम ना उठाने से लोगो मे सरकार के प्रति गुस्सा भी व्याप्त है।ज्ञापन में किसान फसली बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के नुकसान की भरपाई तथा पशुशालयों निर्माण करके आवारा पशओं पर रोकथाम की मांग की गई है।इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के कई पदाधिकरी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ