Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर दुकान पर पलटा ट्रक, कार्यदाई संस्था की लापरवाही से हुआ हादसा


अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर।हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर स्थित जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करिया बुधवार शाम बड़ा हादसा होते होते बच गया। कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क निर्माण की लापरवाही के चलते हलियापुर बेलवाई मार्ग पर खोद कर डाली गई ह्यूम पाइप के ऊपर बिना रोलर से दबाये गिट्टी पर ट्रक चढ़ने से ट्रक परचून की दुकान पर पलटी। जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। 



यहां बझना गांव के पास पीढ़ी से कूरेभार को जा रही ट्रक रोड पर जेसीबी से खोद कर जल निकासी के लिए डाली गई ह्यूम पाइप व उसके ऊपर बिना रोलर से दबाई गई गिट्टी पर चढ़ गई। इस वजह से ट्रक बुरी तरह धस गई और राम नारायण गुप्ता की परचून की दुकान पर जा पलटी।  जिससे राम नारायण की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और हजारों रुपये का नुकसान हो गया। संयोग से राम नारायण की दुकान पर उस समय कोई ग्राहक नही था जिससे कोई हताहत नही हुआ और ट्रक ड्राइवर और खलासी भी सुरक्षित बच निकले। राम नारायण गुप्ता की दुकान का चैनल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से परिवार पीछे के दरवाजे से निकलने को मजबूर है।राम नारायण गुप्ता ने बताया कि कार्यदाई सड़क निर्माण की लापरवाही की गलती से आये दिन ऐसी घटनाये होती रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे