Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किसानों पर हुए दमनात्मक कार्यवाही के विरूद्ध हर्रैया में हुआ पुतला दहन










सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। किसानों के साथ सरकार ने बर्बरता पूर्ण कार्यवाही किया है इसका जवाब किसान मजदूर और गांव गरीब के लोग जल्द ही देंगे ये बाते हर्रैया के महूघाट विशेषरगंज मार्ग फर स्थित पूरे अजवी चौराहे पर पुतला दहन के उपरान्त रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा जी ने कहा उन्होने दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकार को झूठों की सरकार बताते हुए कहा कि सरकार ने जो वादा किया था पूरा नहीं किया और जब किसान शांतिपूर्वक आंदोलन करके सरकार को जगाने के लिए दिल्ली पहुंचे तो किसानों के साथ गलत तरीका अपनाते हुए लाठी गोली और पानी की बौछार की गई यह सरकार की नाकामी छुपाने के लिए की गई लेकिन यही सरकार बड़े उद्योगपतियों के लिए देश के खजाने को लुटा रही है और उद्योगपति पैसा समेट कर विदेशों में भाग रहे हैं देश का चौकीदार सो रहा है या फिर उद्योगपतियों से मिलकर देश को लुटा रहा है मेक इन इंडिया कहने वाले मोदी जी आज देश के अंदर धड़ल्ले से विदेशी सामान मंगा रहे है और किसानों के पैदावार का सही मूल्य नहीं दे रहे है आंखें बंद हैं केवल मजदूरों किसानों के लिए ठीक उसी तरीके से जैसे बड़े-बड़े कारखाने लगे हैं लेकिन बंद हैं सरकार बंद कारखानों को इसलिए नहीं चलाना चाहती उद्योगपतियों की कमाई बढ़ती रहे जनता को आभास होने लगा है चुनावों में अपार धन खर्च करने के लिए पैसा कहां से आता है अब जनता जान गई है एक एक पैसे का हिसाब लेगी चुनाव के समय चंद दिनों के लिए गुमराह करने के लिए जो घोषणाएं कर दी जाती हैं और चुनाव के बाद दुगना सजा खाद बीज बिजली का दाम बढ़ा दिए जाते हैं










 जनता जान गई चुनावी घोषणाओं  से जनता गुमराह नहीं होगी और भाजपा को देश से हटाकर रहेगी सत्ता से बाहर रहने पर भाजपा को किसानों नौजवानों के एहसान का एहसास होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे