अमरजीत सिंह
फैजाबाद। जिले के मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों ने चिकित्सको की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।देर रात तक परिजनों द्वारा किये जा रहे हंगामे की सूचना मवई पुलिस को मिली।जिसके बाद पहुची पुलिस ने आरोपी हास्पिटल संचालक डॉ आफ़ताब को रात में ही थाने पर उठा लाई और थाने में रातभर चली पंचायत के बाद हिरासत में रहे डॉक्टर को छोड़ दिया गया।मवई थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नही दिया।दोनो पक्षो ने आपस मे सुलह कर लिया है।जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र के पहरुपुर गांव निवासी अमरेश कुमार की पत्नी तनुजा 32 वर्ष को गॉल ब्लैंडर में पथरी थी।जिन्हें मवई चौराहा स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में 28 सितंबर को भर्ती कराया गया था।परिजनों का आरोप है कि हास्पिटल संचालक डॉ आफ़ताब ने ठेका लेकर आपरेशन किया।अमरेश ने बताया कि पहले से ही महिला के शरीर मे सात प्वाइंट खून था उसके बावजूद ऑपरेशन कर दिया गया और बाद में खून की कमी बताकर मंगलवार को बाहर से खून मंगाकर चढ़ाया जा रहा था कि खून चढ़ते ही महिला की हालत बिगड़ने लगी।देखते ही देखते महिला की मौत हो गई जब डॉक्टर से शिकायत किया तो नोकझोंक होने लगी तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस आई और डॉक्टर को थाने उठा ले गई।मवई थानाध्यक्ष रिकेश सिह ने बताया कि दोनों पक्षो ने रात में ही सुलह कर लिया और पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नही दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ