Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या












अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।कोतवाली नगर अंतर्गत कोठा परचा में 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई है।






          प्राप्त जानकारी के अनुसार समीर पांडे पुत्र अंजनी कुमार पांडे आयु 40 वर्ष निवासी कोठा परचा ने बुधवार सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। बताते हैं कि मृतक की छोटी बच्ची जब कमरे में गई तो पिता को लटकते हुए देख चिल्लाने लगी शोर सुनकर पहुंचे घरवालों पैरों तले जमीन खिसक गई।








 उक्त घटना की जानकारी परिजनों ने पीआरवी हंड्रेड डायल को दी सूचना पर पहुंची पीआरवी प्रशांत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे की परिजनों द्वारा फांसी के फंदे से उतारकर जमीन पर लिटाया गया था हंड्रेड डायल एवं परिजनों द्वारा आज प्रातः 8:00 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर धर्मेंद्र राव ने मृतक घोषित कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे