रमेश कुमार मिश्र.
गोण्डा।गोण्डा जिले की तरबगंज तहसील क्षेत्र के गाँव से उभरता हुआ सितारा गाँव गरीबो का मसीहा।कमजोर तबके का सहारा आज गोण्डा जिले का सिरमौर बना हुआ है।जिस काम को बडे बडे राजनेता व अधिकारी नही कर पाये उस काम एक छोटे से गाँव से निकले सितारे ने कर दिखाया।और एक क्षेत्र कौन कहे पूरे जिले में स्वच्छता रथ लिए अकेले दम पर घूम रहे है।और हर गली चौराहो स्कूलो पर स्वच्छता अपनाने का प्रचार प्रसार कर रहे है।जिसका परिणाम है की पूरे जिले में चमक फैली हुई है।सीडीओ से लेकर डीएम तक सम्मानित कर चुके है।जिनके जिन्दगी का एक ही मिशन है गाँव गरीबो की सेवा,कमजोर तबके के लोगो को सहारा वा जिले को स्वच्छता के शिखर पर लेजाना।
ब्रांड एंबेसडर
आपको बतादे की इस तरबगंज के हीरे में पूरे जिले की छाप छोड़ते हुए प्रदेश स्तर तक पहुँचने की तमन्ना हिलोरे मार रही है।हाँ साहब ये और कोई नही ये है भाई घनश्याम जयसवाल जो तरबगंज तहसील के छोटे से गाँव में सामाजिक कार्यो की तमन्ना लेकर निकले और जिले व समाज को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।गाँव के हर गरीब व कमजोरो का साथ दिया।गाँव गरीबो की सेवा व समाज व जिले को स्वच्छ बनाना अपने जिन्दगी का मिशन बनाया जिसका फायदा हुआ की पूरे गोण्डा जिले में स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर बने हुए है।कयी बार सीडीओ से लेकर जिलाधिकारी तक सम्मानित कर चुके है।
क्या कहते है घनश्याम
सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जयसवाल ने बताया की हमारी शुरू से ही एक कामना थी की क्षेत्र में रह रहे गरीब वा कमजोर तबके के लोगो की सेवा करना जिससे दबे कुचले लोगो का हक दिलाया जासके।कही कोई दबंग किसी भी कमजोर को परेशान ना कर सके।और सभी लोग अपने आप में सक्षम बने।ये मिशन चल ही रहा था की 2014में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो स्वच्छ भारत मिशन की शुरूवात की।जिसकी प्रेरणा लेकर हमने भी सोचा की अपने क्षेत्र व जिले को स्वच्छ बनायेगे।जिसका सकारात्मक परिणाम मिला और आज पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगो को जागरुक बनाने का प्रयास कर रहा हूँ।जब क्षेत्र स्वच्छ होगा तब जिला स्वच्छ होगा।और फिर प्रदेश व देश स्वच्छ होगा।देश के हर नागरिक का कर्तव्य है की स्वच्छता अपनाते हुए एक पेड़ जरूर लगाये जिससे देश के साथ साथ पर्यावरण भी स्वच्छ हो।अगर तमन्ना हो कुछ कर दिखाने की तो कोई काम कठिन नही है।सफलता खुद कदम चूमेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ