गोण्डा: मनकापुर पुलिस ने दो लोगो के विरुद्ध दलित उत्पीडन समेत विभिन्न धाराओ में प्राथमिक दर्ज कर जांच कर रही है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत मोहल्ला पटेल नगर निवासी राकेश कुमार पुत्र गंगा राम पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि वादी बरवार जाति का है और छोटी-मोटी मोटर पार्टस व गाडी की धुलाई-रिपेरिंग दुकान कर जीविका चला रहा है और नबाबगंज रोड धर्म कांटा मुख्य मार्ग पर विपक्षी राकेश कुमार चोपडा पुत्र किशन लाल चोपडा मोहल्ला भगत सिंह नगर की खाली पडी जमीन व मकान किरायेदारी पर बना रखा था।
जहां पर गाडी की धुलाई-रिपेरिंग के लिये प्लेट फार्म,धुलाई इंजन,कमप्रेशर मशीन आदि लाखो रुपया लगा कर व्यवसाय करता था।माह जुलाई0218 से चालू किया और एक साल के लिये बतौर दो हजार प्रति माह सहमति पत्र भी लिखा गया।जुलाई व अगस्त का किराया भी दिया गया।बीत माह चार तारीख को व्यवसाय अच्छा चलता देख कर राकेश की नीयत खराब हो गयी और मेरी लागत पर ही स्वय करने के इरादे से पीडित को धमकी दिये और दुकान खाली कराने को लेकर जाति सूचक गाली दिये तथा समान भी नही ले जाने दिये।
बीते 22तारीख को राकेश अपने बच्चे के साथ मिल कर पीडित को लाठी-डंडा व लात घूसा से मारा-पीटा ।मामले में पुलिस ने राकेश कुमार चोपडा पुत्र किशन लाल चोपडा व आकाश चोपडा पुत्र राकेश कुमार चोपडा के विरुद्व दलित उत्पीडन समेत विभिन्न धाराऒ प्राथमिक दर्ज कर ली है।
वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि पिता-पुत्र के विरुद्व मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच सीओ साहब कर रहे है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ