डॉ ओपी भारती
गोंडा :- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो जबकि मोटरसाइकिल पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे सीएचसी तरबगंज में भर्ती कराया गया है। तरबगंज थाना का रानीपुर चौराहा दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र की पहचान बनता जा रहा है यहां अंधे मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं मृतक की पहचान खत्ताब 22 पुत्र मो.उसमान निवासी ग्राम बकियापुर थाना तरबगंज के रूप में हुई है सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह और थाना अध्यक्ष संजय दूबे ने पहुंचकर ट्रक को हटवा कर शव को पोस्टमार्टम जिसके बाद लगा लंबा जाम समाप्त हो सका क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई अबू बक्र की तहरीर पर ट्रक संख्या यूपी 21 बीएन 26 06 के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मृतक के भाई का कहना है कि खट्टाब नवाबगंज से बाइक से लौट रहा था तभी रानीपुर चौराहा के पास अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ