डॉ ओपी भारती
गोंडा: वजीरगंज क्षेत्र के मॉडल प्राथमिक विद्यालय डल्लापुर के बच्चो ने जिलास्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन पर जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने बच्चों की पीठ थपथपाई।
स्वच्छता ही सेवा है"के अंतर्गत न्याय पंचायत ,बीआरसी पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जिला स्तर पर भी निवन्ध व पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल हुए।प्रतियोगिता में प्रथमिक विद्यालय डल्लापुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर की छात्र छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी ने बच्चों की पीठ थपथपाई ।
उन्होंने कुछ प्रश्न भी पूछें जिसे बच्चों ने निडरता से बताया। जिलाधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यपकों अजय कुमार व प्रगति राय की भी प्रशंसा भी की तथा प्रतिभागियों को एक स्मृत चिह्न व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।जसके क्रम में मॉडल प्राइमरी स्कूल के शुभम तिवारी और जे एच एस राय पुर के अनिल कुमार यादव व मेहर बनो ने पुरस्कार प्राप्त कर अपने विदयालय के साथ ही शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज का भी मान बढ़ाया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ