अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के महत्वपूर्ण अंग राष्ट्रीय छात्र परिषद की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय हनुमान गढ़ी मन्दिर वीर विनय चौक बलरामपुर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग संरक्षक हरिवंश सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में विभाग मंत्री कमलेश त्रिपाठी व विशिष्ठ अतिथि अहिप जिला संरक्षक सेतुबन्धु बाबा रहे ।
जानकारी के अनुसार अहिप जिलाध्यक्ष डॉ तुलसीश ने अपने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहता है तथा समाज व राष्ट्र का स्वर्णिम भविष्य शिक्षित, संस्कारवान, अनुशासित युवाओं पर ही निर्भर करता है। अहिप जिला महामंत्री अम्बरीष ने बताया कि छात्रों की बैठक में राष्ट्रीय छात्र परिषद की कार्यकारिणी घोषित की गई है जिसमें जिला कार्यकारिणी में विजय भूषण को राष्ट्रीय छात्र परिषद का महामंत्री, जितेंद्र नारायण को उपाध्यक्ष व राहुल गिरी एवं अभिषेक को मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। राष्ट्रीय छात्र परिषद के नगर कार्यकारिणी में संतोष मिश्रा व नीरज तिवारी तथा एम एल के महाविद्यालय की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष शुभम् मिश्रा, विवेक तिवारी, मंत्री अमन कन्नौजिया, राम शरण चौरसिया व नन्द कुमार मिश्रा को दायित्व प्रदान किया गया। एम एल के महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा को राष्ट्रीय छात्र परिषद के जिला संरक्षक का दायित्व प्रदान किया गया ।
सभी पदाधिकारियों को अहिप कोषाध्यक्ष अभिषेक कसेरा, नगर अध्यक्ष रमेश पाण्डेय, नगर महामंत्री राजीव सोनी, कुलदीप उपाध्याय, राजीव शुक्ला ने बधाई दी तथा राम मनोहर यादव, राजू वर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, संदीप, अखिलेश सिंह, घनश्याम, रमेश मौर्य, मनीष मिश्रा सहित दर्जनों छात्रों ने राष्ट्रीय छात्र परिषद की सदस्यता ग्रहण की।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ