अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। राजनीति में सब कुछ जायज है यह कहना कतई गलत नहीं है । कभी सपा के स्तंभ माने जाने वाले शिवपाल सिंह यादव पर आज सपा के पूर्व मंत्री व नेता लगातार हमलावर हैं । आज बलरामपुर में सपा के पूर्व मंत्री डॉ एस पी यादव ने शिवपाल सिंह यादव पर तीखा हमला करते हुए उन्हें दलाल तक कह डाला । उन्होंने कहा कि शिवपाल हमेशा से दलालों से घिरे रहे हैं वह कभी नेता थे ही नहीं । शिवपाल यादव भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में पिछले विधानसभा चुनाव से ही कार्य कर रहे हैं और भाजपा के इशारे पर ही उन्होंने सेकुलर मोर्चा का गठन किया है । विधानसभा चुनाव में शिवपाल ने भाजपा की मदद की थी । उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों को किसान मजदूर नव जवान पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों का विरोधी बताते हुए कहा की मोदी तथा योगी की सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है ।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री डॉक्टर शिवप्रताप यादव ने शिवपाल यादव पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि शिवपाल यादव हमेशा दलालों से घिरे रहे । 2017 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल ने भाजपा की मदद की थी और वह भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं । सेकुलर मोर्चा का गठन भी भाजपा के इशारे पर किया गया है । महागठबंधन में सेकुलर मोर्चा को शामिल करने की कोई औचित्य ही नहीं है ।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लिए कांग्रेस को दरियादिली दिखाने की जरूरत है । साथ ही सभी क्षेत्रीय दलों को एक साथ लाकर महागठबंधन को सफल बनाया जा सकता है । मायावती के बयान पर उन्होने प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की सिर्फ इतना ही कहा कि इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फैसला करना है । उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन सरकारों में किसान बेरोजगार नौजवान मजदूर पिछड़े अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं । कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो गई है । महंगाई से पूरी जनता त्राहि त्राहि कर रही है । 2019 के चुनाव में इन सभी का हिसाब जनता लेगी ।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब यह बताने के लिए काफी है कि आने वाला समय समाजवादी का ही होगा सम्मेलन में युवा सपा नेता राकेश यादव ने प्रदेश की योगी तथा केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दोनों सरकारें किसानों मजलूम ओं युवाओं तथा बेरोजगारों की विरोधी है बड़ी बड़ी बातें करके एक बार तो धोखा दिया जा सकता है परंतु जनता आप सब जान चुकी है 2019 के चुनाव में जनता बहकावे में आने वाली नहीं है और इस बार इन्हें अपनी औकात पता चल जाएगी । सम्मेलन में सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान, अनवर महमूद खान, जिला पंचायत सदस्य अकील अहमद, तोप सिंह, मनराज सिंह, अनु सिंह व महेंद्र सिंह यादव सहित तमाम नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार पर करारा प्रहार किया ।
वक्ताओं का कहना था की महंगाई चरम पर पहुंच रही है डीजल और पेट्रोल की कीमतें प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । आवारा पशुओं से किसानों की खेती तबाह होती जा रही । पुलिस वाले निर्देशों पर गोलियां बरसा रहे हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ