Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर आईटीआई में चोरियों का सिलसिला जारी , सुरक्षा बलो के नाक के नीचे हो रही चोरी











गोण्डा: आईटीआई लि० आवासीय परिसर में विगत कुछ दिनो से नालियो पर रखे गये कास्ट आयरन के ढक्कन अज्ञात चोर चुरा ले गये।मामले मानव संसाधन प्रमुख ने पुलिस तहरीर दिया है।






     मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई लि० मनकापुर के मानव संसाधन प्रमुख वाईयस चौहान पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि आवासीय परिसर में बना नालियो के ऊपर रखा जाने वाला कास्ट आयरन के ढक्कन विगत कुछ दिनो के अंदर बीस ढक्कन अज्ञात चोरो द्वारा चुरा ले गये।चोरी के गये ढक्कनो को मछली बाजार में एक कबाडी के यहां देखे जाने पर उक्त कबाडी को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ हो रही है।








     बताते चले कि होल आईटीआई लि० में अपनी निजी सुरक्षा बलो की तैनाती होने के बावजूद आवासीय परिसर से दर्जनो कास्ट आयरन के ढक्कनो का चोरी हो जाना बडे ही आश्चर्य जनक है।आवासी परिसर में प्रवेश-निकास के लिये सुरक्षा में लगाये गये सुरक्षा कर्मियो द्वारा मुख्य द्वार पर लिखा-पढी व जामा-तलाशी के उपरांत प्रवेश मिलता है।यही प्रक्रिया निकास के समय भी किया जाता है।जब कि आईटीआई कर्मियो व प्राईवेट निवास करने वालो की नाम मात्र प्रक्रिया से गुजरना पडता है।वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि उक्त चोरी गये ढक्कन के मामले में एक व्यक्ति को उठाया गया है।पूछताछ की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे