शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिला अस्पताल में गुर्दा की बीमारी से परेशान मरीजों के लिए सरकार ने डायलिसिस कराने को हरी झंडी दी है। मशीन लगाने के लिए लखनऊ से पहुंची टीम ने बुधवार को सीएमएस के साथ निरीक्षण किया। सपा सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री शिवाकांत ओझा ने जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन लगाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माहभर पहले पंद्रह जिला अस्पतालों में डायलिसिस मशीन लगाने की घोषणा की। बुधवार को लखनऊ से पहुंची अधिकारियों की टीम ने सीएमएस योगेंद्र यति के साथ परिसर में निरीक्षण कर पुरानी इमरजेंसी में मशीन लगाने की बात तय की। अब तक जिले में सदर मोड़ स्थित एक नर्सिंग होम में डायलिसिस होती थी। डायलिसिस कराने के लिए लगभग तीस हजार रुपये का खर्च आता है। कई मरीजों के परिजन डायलिसिस कराने के लिए इलाहाबाद व लखनऊ का चक्कर लगाते हैं।
जिलाअस्पताल के सीएमएस योगेंद्र यति का कहना है कि गुर्दा की बीमारी से परेशान मरीजों की डायलिसिस जल्द ही जिला अस्पताल में होगी। इसी माह मशीन पुरानी इमरजेंसी के पास लगाई जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ