Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खबर प्रकाशित होने से बौखलाए शाखा प्रबंधक ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी











मोजीम खान 
 सिंहपुर ,अमेठी -थाना शिवरतनगंज क्षेत्र अंतर्गत एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक द्वारा समाचार प्रकाशन पर अशब्द बोलते हुए जानमाल की  धमकी दे डाली।जिसकी शिकायत पीड़ित ने एस ओ शिवरतनगंज से कर के उक्त शाखा प्रबंधक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर शाखा प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।








बताते चले कि बीते बुधवार को सिंहपुर ब्लाक क्षेत्र के पन्हौना स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रामीणों द्वारा शाखा द्वारा बरती जा रही अनियमितता पर ग्रामीणों ने हल्ला बोलते हुए शाखा प्रबंधक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी।जिसका समाचार विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था।जिसको लेकर बौखलाए शाखा प्रबंधक ने गुरुवार को एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार डब्बू शुक्ला को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल से मारने की धमकी दी।पीड़ित पत्रकार ने पूरे मामले की शिकायत संगठन के साथ थानाध्यक्ष शिवरतनगंज से की है।पुलिस ने शाखा प्रबंधक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।








इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष साहब लाल सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है वहीं प्रेस क्लब अमेठी के जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जायेगा।इस मौके पर पत्रकार जितेंद्र मिश्रा,जय प्रकाश पांडेय, इरशाद अहमद,नालिनेश श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह भदौरिया ,उमेश त्रिवेदी,प्रमोद वर्मा,मृदुल श्रीवास्तव,शैलेंद्र वर्मा,पवन कुमार मौर्य, मोजीम खान,उमेश कुमार शर्मा आदि ने घटना की निंदा जाहिर की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे