Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आपसी विवाद में ईट पत्थर से पीटकर युवक की हत्या :आरोपी गिरफ्तार













शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! शराब के नशे में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी जबकि तीनो एक ही गांव के निवासी बताये जाते है मामला जिले  के बाघराय थाना क्षेत्र का है ! मंगलवार शाम को अपने दो मित्रो घनश्याम व सुनील के साथ सुरेन्द्र ट्रेक्टर से बिहारगंज बाजार गया था जहाँ तीनो ने एक साथ शराब पी और किसी बात को लेकर तीनो में बहस होने लगी !








 बहस बढने पर घनश्याम व सुनील ने मिलकर सुरेन्द्र की ईट पत्थर से पीटकर हत्या कर दी और शव सराय बबुइन गांव के पुलिया के पास फेक दिया ! बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सुरेन्द्र का शव देखा तो पुलिस व परिजनों को सूचना दिया जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर गांव निवासी दोनो हत्या आरोपियों को पुलिस ने  करैनी गांव में कल ईट पत्थर से एक ईट भट्टा मजदूर सुरेन्द्र कुमार की पीट कर हत्या कर दी गयी थी जिसके बाद परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया हालांकि पुलिस के मुताबिक हत्या की कोई  वजह या पुरानी रंजिश सामने नही आयी है शराब के नशे के दौरान आपसी कहासुनी में हत्या की बात बतायी गयी। 










उक्त घटना का खुलासा गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने पत्रकारों  वार्ता के दौरान किया !
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे