अमरजीत सिंह
फैजाबाद।भाजपा रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव व् पूर्व सांसद विनय कटियार सयुंक्त रूप से गुरुवार को रुदौली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पारा पहाड़पुर में विभिन्न योजना अंतर्गत कराये गये विकास कार्यों का शिलान्यास व् लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मवई मण्डल अध्यक्ष निर्मल शर्मा ने किया
रुदौली के विधायक रामचन्द्र यादव व् पूर्व सांसद विनय कटियार ने आगनबाड़ी केंद्र,पशु चारागार,व् पूर्व माध्यमिक स्कूल जीर्णोद्धार भवन का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया।तथा हिरई पुरवा व् गोसाईं पुरवा संपर्क मार्ग का नेता द्वय ने शिलान्यास किया।विधायक रामचन्द्र यादव व् पूर्व सांसद विनय कटियार ने लगभग 300 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क कनेक्शन वितरित किया।तथा आयुष्मान योजना के तहत 250 लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि जब तक देश में मोदी व् प्रदेश में योगी सरकार रहेगी तब तक विकास का पहिया निरन्तर चलता रहेगा।
श्री कटियार ने स्वच्छ भारत अभियान की सराहना की।उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोई भी घर शौंचालय विहीन न रहने पाये।देश को खुले में शौंच से मुक्त कराना ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है।विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य की पक्षधर है।उन्होंने कहा कि इस सरकार में सभी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है।किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नही होने दिया जायेगा।इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमन्त्री आवास योजना शौचालय,सौभाग्य योजना,दुर्घटना बीमा योजना,व् पात्र गृहस्थी के बारे में भी जानकारी ली।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ