अमरजीत सिंह
फैजाबाद।रुदौली तहसील क्षेत्र के उमापुर दुल्लापुर मार्ग से निकल कर सिवा पुरवा ,हरचनपुर,रामपुरजनक देवईत होते हुए हंसराजपुर तक करीब आठ किमी0 लम्बा मार्ग निर्मित है।इस मार्ग के किनारे बी एस एन एल द्वारा गड्ढे खुदवाकर केविल बिछाई गई थी।बारिश के कारण जगह जगह गड्ढे हो गये हैं तथा कई स्थानों मार्ग की पटरी तथा सड़क क्षतिग्रस्त की स्थिति में हो गयी है फल स्वरूप नागरिकों का सुचारू आवागमन बाधित हो रहा है।अक्सर दो वाहन एक साथ आमने सामने आ जाने पर उनका निकलना कष्टप्रद हो जाता है। ग्राम रामपुर जनक के प्रधान राजेश यादव ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सड़क के किनारे हुये गड्ढे को दुरुस्त करने की मांग की।उन्होंने बताया कि रात्रि के समय दो पहिया वाहन से गुजरते समय लोग सामने से चार पहिया वाहन के अचानक आ जाने पर लोग गड्ढा युक्त पटरी में गिर कर चोटिल हो जाते हैं।इस ज्वलन्त समस्या से जहाँ सड़क निर्माण की कार्यदायी विभाग आँख मूंदे हुए है तो उधर संचार मंत्रालय की बी एस एन एल कम्पनी के कर्मचारी इस जिम्मेदारी से मुंह फेरे हुए हैं।ग्राम प्रधान ने बताया कि अब तक दर्जनों लोग सड़क पर हुए गड्ढे के कारण गिर कर चोटिल हो चुके हैं ।
इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी रुदौली टी पी वर्मा ने बताया कि मैंने इससे पूर्व मैंने बी एस एन एल विभाग के लोगों से बता दिया था कि सड़क के बगल गड्ढा मत बनाना।एस डी एम ने बताया कि शीघ्र ही विभाग को चिट्ठी भेज कर गड्ढा दुरुस्त कराने के लिये कहा जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ