Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सेवानिर्वृत राजस्व निरीक्षक(कार्यालय)के सम्मान में लेखपाल संघ ने आयोजित किया समारोह











अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।पूर्व परम्परा के अनुसार लेखपाल संघ रूदौली ने सेवानिर्वृत हुए राजस्व निरीक्षक(कार्यालय)रामधर शुक्ला के सम्मान में समारोह आयोजित कर फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।






उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने सेवानिर्वृत हुए राजस्व निरीक्षक के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सेवानिर्वृत के देयको के भुगतान में विलम्ब होना प्रकाश में आने पर जिला स्तर से भुगतान कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि जिस कर्तव्य निष्ठा से सेवानिर्वृत हुए राजस्व निरीक्षक ने अपनी सेवाओं का निर्वहन किया है वह वर्तमान के लिए मिसाल है।







सम्मान समारोह को तहसीलदार शिवप्रसाद व् नायब तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा के अलावा,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्र, राजस्व निरीक्षक अनुपम वर्मा,विश्वनाथ सिंह,बृजेश कुमार,बाबूलाल,अमरनाथ शुक्ल सहित लेखपाल राज कुमार दूबे,शोभाराम यादव,सुभाष चंद्र,नकछेद भारती,राम हिमांचल तिवारी,हनुमान प्रसाद,शौरव सिंह,राम वृक्ष मौर्या आदि ने भी संबोधित किया।सम्मान समारोह की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी व संचालन लेखपाल संघ के महामंत्री बृजनाथ दूबे ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे