Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सेवा सप्ताह के तीसरे दिन राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम











अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।भ्रूण हत्या में सास की अहम भूमिका होती है।यदि वह चाह लें तो कदापि यह कुकृत्य न होने पाये।बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ अपना नाम रोशन कर रही हैं।यह बातें आज रुदौली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन समाजसेवी डा. निहाल रजा द्वारा बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब लखनऊ की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल ने कही।







उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को संकल्प दिलाते हुए आह्वान किया कि वह अपने साथ कुछ भी गलत न होने दें।सीएचसी रुदौली की डा.रंजीता सिंह ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि एक हज़ार पुरुषों पर मात्र 9 सौ 19 स्त्रियों का प्रतिशत रह गया है।कन्या भ्रूण के चलते यह अंतर हो रहा है।जो चिंता का विषय है।जीजीआईसी की पूर्व प्रधानाचार्य नूर अफशां रिज़वी ने कहा कि बेटा वही आगे बढ़ा है, जिसकी मां ने उसे सराहा है।जैसी माएं होंगी,वैसा ही बेटा होगा।पहली पाठशाला मां की गोद ही होती है। इसलिए हमें प्रत्येक दशा में बेटियों को पढाने व उन्हें आगे बढाने में अपनी विशेष भूमिका अदा करनी चाहिए।लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष महमूद सुहेल ने लड़कियों की शिक्षा पर बल देते हुए उन्हें गेम्स व स्पोर्ट्स पर भी विशेष ध्यान देने के लिए जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अल्का सोनी से अपील भी किया। लायन रबीश अग्रवाल ने स्वरचित कविता सुनाते हुए कहा कि बेटियां हैं, अनमोल रत्न,बनी रहे मुस्कान।पूजते हैं पांव, बेटियों के,वो हैं,लक्ष्मी रुपसामान।तुम ही बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ की एक धुरी हो,तुम ही उज्ज्वल भविष्य का दुनिया में एक प्रतिबिंब हो।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती देवी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।









जिसका संचालन जीजीआईसी रुदौली की प्रधानाचार्य श्रीमती अल्का सोनी ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा कुमारी अंजली व शना परवीन, लक्ष्मी गुप्ता व रागिनी ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ पर अत्यंत मार्मिक गीत प्रस्तुत किया।समारोह के दौरान बेटियों में प्रतिभा उकेरने के लिए मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पूजा चौरसिया,द्वितीय सलोनी शर्मा व तृतीय स्थान पर प्रिया मिश्रा रहीं।समारोह में होप फाउंडेशन के अध्यक्ष अजहर अली उस्मानी, रुदौली डिग्री कालेज के प्रचार्य डा. हरिशंकर शुक्ला,आशीष शर्मा, अनिल खरे,वागीश शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा व वरिष्ठ आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे