रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगज थाने के तेजतर्रार उपनीरिक्षक वा एंटीरोमियों टीम के प्रभारी आदित्य गौरव श्रीवास्तव ने ताबड़तोड़ स्कूलो में पहुँचकर छात्राओ को आत्मरक्षा के गुरू सिखाया और सुरक्षा के बाबत जानकारी दी।
तरबगंज के न्यू लखनऊ कान्वेन्ट स्कूल,जुपिटर पब्लिक स्कूल वा पंडित एसपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पहुँचकर एंटीरोमियों टीम के प्रभारी आदित्य गौरव श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ आत्मरक्षा के बारे में छात्राओ से विस्तार से चर्चा की और सुरक्षा के बारे में महत्तवपूर्ण जानकारी दी।जानकारी देते हुए बताया की अगर आपको कोई परेशान कर रहा है तो इसकी सूचना 1090,100,वा थाने पर दे पुलिस 10मिनट में वहाँ पहुँचेगी।आप सभी मन लगाकर पढ़ाई कीजिए सुरक्षा की गारन्टी हमारी है।इस टीम प्राभारी आदित्य गौरव श्रीवास्तव महिला का.पूजा दिक्षित वा सन्धया यादव सामिल है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ