Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर , तीन की मौत












शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! खेत की जुताई करने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया ! हुए उक्त हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो  गई किंतु परिजनों ने  सभी को जिला अस्पताल ले आए जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया ! इसके उपरांत परिजन शवो  को लेकर घर चले गए और परिजनों में कोहराम मचा रहा ! 






 जानकारी के अनुसार जिले के  कंधई  थाना इलाके के करनपुर खूझी कला  गांव निवासी शीतला प्रसाद का बेटा अभिषेक 24 शुक्रवार दोपहर अपने चचेरे भाई तेज बहादुर 19 पुत्र संतराम व विजय 14 पुत्र सुरेश के साथ कन्हई थाना के बाबा बेलखरनाथ धाम के पास खेत की जुताई करने जा रहा था कि खेत के पास  जैसे पहुंचे थे कि टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे हुए एक हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई ! 








सूचना व हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने लोगों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने तीनों को  मृत्यु घोषित कर दिया ! इस दौरान परिजनों में कोहराम मच गया और लोगों ने रो रो कर बुरा हाल बना लिया था वही परिजन शव को लेकर रोते बिलखते घर वापस चले गए !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे