अमरजीत सिंह
फैजाबाद।समीर पांडे के आत्महत्या के मामले कांग्रेस पूर्व प्रदेशध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री सहित तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व धमकी देने की धारा 306,504,506 आईपीसी शामिल है। समीर पांडे ने आत्महत्या के पहले सुसाइड नोट में जिक्र किया था निर्मल खत्री के बीच हाईकोर्ट में मुकदमा चलने व अपने माता-पिता को बीच में न पड़ने व निर्मल खत्री को लम्बी पहुंच वाले होने का जिक्र किया था।
पुलिस सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के अलावा राम वल्लभा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी व सुखदेव तिवारी का नाम आत्महत्या प्रेरित करना व धमकी देने का मुकदमे में शामिल हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ