अमरजीत सिंह
फैजाबाद।जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पति-पत्नी सहित पांच लोगों मौत हो गई। जिसमें दो की मार्ग दुर्घटना से मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक खण्ड़ासा थाना क्षेत्र पाण्डेय का पुरवा मजरे अटेशर में पति पत्नी के बीच मामूली बिबाद हुआ जिसके बाद महिला ने गांव के बाहर तालाब में कूद पड़ी जिसे बचाने पति भी तालाब में कूदा। और दोनों डूब गए परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया।प्रत्यक्षदर्शियो की मानें तो अंजली 22 की शादी फरवरी में राम भरत पुत्र राम मिलन के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। गुरुवार देर शाम दोनों के बीच में नोंक-झोंक हुई थी। थानाध्यक्ष अवनीश चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है।वही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत बताते है कि बाइक सवार दोनों युवक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।कोतवाली बीकापुर के चौरे बाजार के पास इलाहाबाद हाईवे पर चौरे बाजार के पास अज्ञात वाहन में चपेट में आने से दर्रनाक मौत हो गई। कोतवाल बीकापुर राम चन्द्र सरोज ने बताया कि मृतक कमल 30 और सुरेश 24 लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के थे रहने वाले थे जो सुल्तानपुर के कूरेभार स्थित प्लाईवुड कंपनी में करते थे शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है।तीसरी घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के गरौड़ा गांव में उस समय घटी जब एक महिला ने बंद कमरे में फंदे से लटक गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सलीम की पत्नी साहिस्ता 20 के रुप में हुई जिसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। लगभग सभी घटनाएं गुरुवार देर शाम की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ