अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के बीएड विभाग में शुक्रवार को बौद्धिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में बच्चों के मानसिक स्तर पर विधिवत चर्चा हुई ।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर बी श्रीवास्तव व मुख्य वक्ता हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ ज्ञानेश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया । प्राचार्य डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। मुख्य वक्ता डॉ तिवारी ने विद्यार्थियों को परामर्श देते हुए बच्चों के विभिन्न मानसिक स्तर पर चर्चा की ।
उन्होंने बताया कि अभिप्रेरणा, अधिगम, रूचि आदि को ध्यान रखकर ही उन्हें शिक्षा दी जानी चाहिए । सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के डीन डॉ अरुण सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा स्वागत डॉ राम रहीश ने किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ श्रीप्रकाश मिश्र ने किया । इस अवसर पर डॉ स्वदेश भट्ट, डॉ सुनील शुक्ल, राजर्षि व सीमा सिन्हा के अलावा तमाम शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ