सुनील उपाध्याय
बस्ती । राजकीय वाहन चालक महासंघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मौलिक नियुक्ति का ग्रेड पे रूपया 1900 के स्थान पर 2000 रूपया किये जाने सहित अन्य मांगो को लेकर राजकीय वाहन चालकों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन 10 से 5 वर्क टू रूल कार्य शुरू किया। आन्दोलन से जिलाधिकारी के वाहन और एम्बुलेन्स रोगी वाहनों को मुक्त रखा गया है।
यह जानकारी देते हुये वाहन चालक महासंघ जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि वाहन चालकों ने 20 सितम्बर तक काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया किन्तु सरकार ने जब न्यायोचित मांगो को नहीं माना तो राजकीय वाहन चालक वर्क टू रूल कार्य पर है। कहा कि जिन विभागों में उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर निजी वाहन चल रहे हैं वे उसके साथ सम्बद्धता भी लिखें अन्यथा महासंघ कार्रवाई को बाध्य होगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ