Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार में जिला अध्यक्षों की हुई घोषणा










सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । समाजवादी सेकुलर मोर्चा के प्रवक्ता इरफान मलिक बस्ती पहुंचे उन्होंने बताया कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में आज कई जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है जिसमें बस्ती जिला के जिला अध्यक्ष रामकेवल यादव को बनाया गया है। राम केवल यादव के सपा छोड़ने से समाजवादी पार्टी को जिले में काफी नुकसान हो सकता है  रामकेवल यादव इस समय जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बस्ती के चेयरमैन भी है । वह समाजवादी पार्टी  के 1993 से सक्रिय कार्यकर्ता रहे है । जिले के प्रतिष्ठित किसान डिग्री कोलज के अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके है।  









इरफान मलिक ने बताया कि रामकेवल यादव काफी मिलनसार व्यक्ति हैं इनके जुड़ने से समाजवादी सेकुलर मोर्चा को काफी बल मिलेगा इरफान मलिक ने कहा कि बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने कल समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल सिंह यादव गोरखपुर जा रहे हैं जिनका स्वागत कल मूड घाट चौराहे पर किया जाएगा स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों के चर्चा के दौरान मंडल प्रभारी बाबूराम निषाद जिला अध्यक्ष रामकेवल यादव अजय पांडे विजय यादव अब्दुल हक पिंटू प्रधान रामानुज राय दुर्गेश यादव रामपुर मणि यादव विपिन सिंह हरी लाल यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे