अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के तहसील मुख्यालय तुलसीपुर में स्थित 51 शक्तिपीठों में एक आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवी पाटन द्वारा संचालित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल परिसर में गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसका अनावरण 8 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल राम नाईक तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना प्रस्तावित है । जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने एसपी राजेश कुमार व जिला स्तरीय अधिकारियों तथा देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी के साथ देवीपाटन मंदिर पर बैठक करके पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तथा तैयारियों का जायजा लिया ।
बैठक के उपरांत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा मिथिलेश नाथ योगी से व्यवस्थाओं पर चर्चा की । बता दें की सीएम योगी आदित्यनाथ वर्तमान समय में गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं और उन्हीं की के संरक्षण में देवीपाटन शक्तिपीठ का कार्यक्रम संचालित हो रहा है । सीएम योगी का देवी पाटन से आत्मिक लगाव है और वह हमेशा नवरात्र में देवीपाटन अवश्य आते रहे हैं । इसके अलावा बीच-बीच में मंदिर पर आकर पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लेना उनके रूटीन कार्यों में शामिल रहा है ।मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ चौथी बार देवीपाटन पहुंच रहे हैं । सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है तथा स्थानीय लोगों के बीच उनके आगमन को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ