धमेंद्र सिंह
गोरखपुर। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने बूथ संख्या 316,317,318 एवं 319 ग्रामसभा नैयापार में बूथ के समस्त सम्मानित मतदाताओ के नाम का सत्यापन कर जिन मतदाताओं का नाम नहीं था उनका फार्म भर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने का एवं कुछ ऐसे लोग जो अब इस दुनिया में नहीं रहे फार्म भरकर उनका नाम विलोपन कर और सम्मानित ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत उनको सदस्यता दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह ,जिला मंत्री धर्मेंद्र सैथवार, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता , मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र मद्धेशिया, अमरजीतसिंह , उदय भान गुफ्ता, दीनानाथ मौर्य पारस नाथ, श्री भागवत सिंह, राम अवध निषाद,संतोष सिंह,संतलाल भारती,दीपक निषाद, अटल सिंह, सुदामानिषाद ,लालचंद प्रसाद निषाद सहित कई कार्यकर्ता सहित सम्मानित जन उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ