अमरजीत सिंह
फैजाबाद।समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता राज बहादुर यादव को श्रद्धांजलि देने अयोध्या पहुंचें जहाँ उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से भी मुलाकात कर धैर्य रखने की बात कही. जिसके बाद पार्टी के कार्य से गोरखपुर के लिए रवाना हुए. इस दौरान अयोध्या के सैकड़ो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से जुड़ रहे उपेक्षित कार्यकर्ता
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अभी गठबंधन की बात किसी बड़े दल से नहीं हैं सिर्फ छोटे-छोटे सामान विचारधारा वाले दल के लोगों बात हुई है जिसमे अभी तक 45 छोटे-छोटे समान विचारधारा के दल हमारे साथ आ चुके हैं जिनको कहीं नहीं पूछा जा रहा और लोग उपेक्षित और अपमानित होकर एक कोने में पड़े हुए हैं जैसे गांधीवादी, लोहियावादी, चौधरी चरण सिंह पार्टी के लोग उनसे हमारी बात चल रही है समय आने पर जो भी गठबंधन की बात करेगा उस पर विचार किया जाएगा, प्रदेश में जितने उपेक्षित कार्यकर्ता हैं सभी को इकट्ठा करके एक मजबूत पार्टी बनाएंगे और जितनी भी जन विरोधी सरकारें हैं जिसने समाज में वादे करने के बाद अभी तक कोई कार्य नहीं किया हैं उन्हें उखाड़ फेंकने का काम करेंगे.
आपसी बातचीत से निकल सकता हैं अयोध्या विवाद का हल
शिवपाल यादव ने कहा कि आज समाजवादी लोगो के द्वारा समाज में झूठी बातें फैलाकर साजिश कर रहे हैं कि वह सपा में वापस आने वाले हैं | लेकिन अब हमारा कदम पीछे नहीं होगा जिसको सहयोग लेना होगा वह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से लेगा. कोई भी कार्यकर्ता इन झूठी बातो पर ध्यान ना दें. वहीँ अयोध्या मुद्दे को लेकर शिवपाल ने कहा राम मंदिर का फैसला आपसी बातचीत से ही हल हो सकता है नहीं तो फिर कोर्ट का निर्णय ही सभी को मानना चाहिए |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ