सुनील उपाध्याय
बस्ती । इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूूर्ति माननीय डी बी भोसले ने आज जनपद न्यायालय में नवनिर्मित 16 कक्षो और सीसीटीवी केन्द्र का लोकापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कक्षों के निर्माण से जनपद न्यायालय मंे निस्तारित होने वाले मुकदमंे के निस्तारण तेजी आयेगी। कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता मुकदमों को तेजी से निस्तारण कराने की दिशा में अपना योगदान दें तथा युवा अधिवक्ता भी अपना पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनपदों न्यायालयों में मुकदमें के बोझ को कम करने के लिए सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए। कहा कि वादकारी का हित सर्वोपरि है ऐसे प्रयास हो कि वादकारी को संतुष्टि मिले। इस दौरान मुख्य न्यायमूर्ति भोसलें ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश दिया।
इसके उपरान्त मुख्य न्यायमूर्ति भोसले ने कम्पनी बाग स्थित नवनिर्मित न्यायिक आवासों का भी लोकापर्ण किया।
इससे पूर्व जनपद न्यायालय के जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश जयशील पाठक एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक जज हर्ष कुमार के साथ जनपद के न्यायिक अधिकारियों ने मुख्य न्यायमूर्ति डी बी भोसले का माल्यापर्ण कर स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जनपद प्रशासनिक, पुलिस एवं न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा सभी बार के पदाधिकारीगण के साथ पत्रकार गण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ