Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे पुरस्कार पाकर चहके नौनिहाल













शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवपुर के परिसर मे ब्लाकस्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता मे सफल मेधावियो को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया गया। इसके तहत प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की दौड प्रतियोगिता मे लालगंज मॉडल प्राथमिक विद्यालय के कुंदन शर्मा व पवन शर्मा ने अव्वल का परचम लहराया। वहीं बालिका वर्ग मे पचास मीटर की दौड मे प्राथमिक विद्यालय मादीपुर की पिंकी वर्मा व सौ तथा दो सौ मीटर की दौड मे मेढ़ावां की प्रिया ने सफलता का परचम लहराया। पूर्व माध्यमिक स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता मे केशवपुर के कयूम तथा दो सौ मीटर के दौड मे असैनापुर के अकरम व चार सौ मीटर की रेस मे तिलकराम के संदीप सिंह ने बाजी मारी।








 बालिका वर्ग मे सौ मीटर की दौड मे केशवपुर की छात्रा शिवानी व साधना का दबदबा देखा गया। खो-खो प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग के प्राथमिक स्तर पर मेढ़ावां तथा पूर्व माध्यमिक स्तर पर केशवपुर की टीम अव्वल रही।






 वही कबडडी खेल प्रतियोगिता मे प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग मे समापुर तो बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय मेढ़ावां प्रथम आये। पूर्व माध्यमिक स्तर पर बालक वर्ग मे भोजपुर के हाथ कबडडी की जीत का सेहरा रहा तो बालिका वर्ग मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवपुर ने बाजी मारी। इसके बाद हुए भव्य समापन समारोह मे ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन व मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल तथा चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने सफल खिलाडियो को सामूहिक रूप से पुरस्कार वितरित किये। 








कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष नवीन शुक्ला व संचालन मंत्री संतोष कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर बीईओ मो. रिजवान प्रा.शि.सं के जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक सुभाषचंद्र पाण्डेय वीरेश सिंह दीपक पाण्डेय योगेश शुक्ल शशिकला पाण्डेय अरूण कुमार शुक्ल राजेश वर्मा गिरिजानंद  चंद्रप्रकाश मिश्र अजय सिंह सुंदरलाल हीरालाल राजाराम  पंकज मिश्र लाल प्रताप सिंह विष्णु सिंह  राजेश यादव आदि रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे