सुनील उपाध्याय
बस्ती। आज लखनऊ महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया का उनके गृह-जनपद बस्ती के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में उनके परिवार, संघ के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं, खत्री समाज एवं बस्ती के विभिन्न व्यापार मण्डलों द्वारा आयोजित 'सम्मान समारोह' में भव्य स्वागत किया गया। सभी ने माल्यार्पण कर महापौर का अभिनंदन किया। महापौर ने भी सभी की इच्छानुसार एक-एक व्यक्ति से मुलाकात की और उनकी बातों को सुना। महापौर ने बस्ती में अपने बचपन, स्कूल एवं अन्य यादों को वहां पर उपस्थित सभी लोगों से साझा किया।
इस मौके पर माननीय महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मैं बस्ती की बेटी भी हूँ और बस्ती की बहू भी हूँ । बस्ती मेरा घर है यहां आने से सुकून मिलता है। महापौर ने अपने कार्य की प्रेरणा को बस्ती वासियों को समर्पित करते हुए कहा की चुनाव के समय यहां से लोग लखनऊ गए और चुनाव में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मुझे जिताने में सहायता की, इसके लिए मैं यहां के सभी को सहृदय धन्यवाद देती हूं।
आगे महापौर ने बस्ती को अपना ऊर्जा केंद्र बताते हुए कहा यहां आकर मेरी बैटरी फिर से चार्ज हो गई है और मैं अब लखनऊ जाकर अपने कार्य को और तन्मयता और ऊर्जा पूर्वक से करूंगी। साथ ही महापौर ने लखनऊ में अपनी योजनाओं के बारे में भी बताया।
बस्ती नगर पालिका के चेयरमैन रूपम मिश्रा ने नगर पालिकाओं- नगर निगमों की दशा सुधारने हेतु महापौर के नेतृत्व में काम करने की इच्छा जताई। जिसपर महापौर ने 74वें संविधान संशोधन की वकालत करते हुए कहा इस विषय को मा० राज्यपाल, मा० मुख्यमंत्री जी के सामने उठाने की बात कही, साथ ही महापौर ने कहा कि उनके दरवाजे बस्तीवालों के लिए हमेशा खुले है, कोई भी समस्या हो वो हर स्तर पर उसे निस्तारण के लिए हमेशा साथ खड़ी रहेंगीं।
वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्रा ने महापौर के पति पूर्व विधायक स्वर्गीय सतीश भाटिया जी को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि महापौर संयुक्ता भाटिया का पूरा परिवार समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। यह बस्ती जनपद के लिए हर्ष का विषय है और महापौर संयुक्ता भाटिया ने बस्ती का नाम रोशन किया है।
बस्ती के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश खत्री ने महापौर संयुक्ता भाटिया को आशीर्वाद देते हुए कहा लखनऊ को नंबर वन पर लाने के लिए जितनी भी उनके मन में योजनाएं एवं आकांक्षाएं हैं, ईश्वर उन्हें पूरी करने की शक्ति दे।
भाजपा के कार्यकर्ता दिव्यांग मुबीन अली ने भी महापौर से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। महापौर ने उसका हालचाल लिया और पूछा कि उसको किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है। महापौर ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूपम मिश्रा से मोबिन अली की हर संभव मदद करने को भी कहा।
इस मौके पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया के स्वागत में बस्ती नगर पालिका के चेयरमैन रूपम मिश्रा, बस्ती भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला महामंत्री महेश शुक्ला, समाजसेवी सुरेश खत्री, बस्ती नगर पालिका के पार्षदगण सुभाष श्रीवास्तव 'डब्लू', चुन्नू लाल, प्रमोद कन्नौजिया, डब्लू सोनकर, मो० सिद्दीकी, कन्हैया चौधरी, पूर्व सभासद सतीश सोनकर सहित विवेक गिरोत्रा, अरुण गिरोत्रा, संजीव गिरोत्रा, अजय गिरोत्रा, अनूप भाटिया,अचला भाटिया, पिंका भाटिया, अंजना भाटिया, पूनम भाटिया, चुनमुन, सुखदेव,मधु, हिमांशु, शुभास,ओमप्रकाश, संतोष शुल्का, मो० नदीम, मुबीन अली सहित हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता, व्यपारी, परिवारजन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ