सुनील उपाध्याय
बस्ती । खेल, व्यायाम शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग हैं, इससे शरीर और मन दोनो स्वस्थ रहता है। यह विचार सदर विधायक दयाराम चौधरी ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रूप मंें उद्घाटन करते हुये व्यक्त किया।
इस अवसर पर छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ कबड्डी, खोखो, दौड़, गोला क्षेपण, चक्र क्षेपण, आदि प्रतियोगिताओं में बढ चढकर हिस्सा लिया। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय झलहा प्रथम,गनेशपुर द्वितीय स्थान पर रहा। गोला क्षेपण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा जागीर के अरमान प्रथम, चक्र क्षेपण में रईस प्रथम स्थान पर रहे।
सदर विधायक दयाराम चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
बाल क्रीडा प्रतियोगिता में परसा जागीर, कटरा बुर्जुग, गनेशपुर, डेरवा, बंधुआ, गौरा, रैकवार, अवस्थीपुर, झलहा, धोबहिया, मोहम्मदपुर, गनेशपुर द्वितीय, दक्षिण द्वारा आदि प्राथमिक एवं जूनियर स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में किरन लता शुक्ल, डा.शिव प्रसाद, अनिल वर्मा, विजय वर्मा, अरविन्द यादव, ओम प्रकाश, अभिषेक, राजेश, आंचल, पूजा, उर्मिला, आभा, शशिकला, गजाला, शिवानी, जया, बबिता, अल्पना आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ