शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । राजकीय अक्षम बालकों का विद्यालय भंगवा चुंगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुंबई से चलकर सीधे कार्यक्रम में पहुंचे जनकल्याण एंव धर्मार्थ कार्यो में बढ चढ कर भागेदारी निभाने वाले श्री राम जानकी सेवा समिति व संवेदना फाउडेंशन के अध्यक्ष एंव जनपद के प्रसिद्ध समाजसेवी व वरहदा रानीगंज निवासी पंकज मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि विशिष्ट जनों, दिव्यांगों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है ।
भगवान की कृपा से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ की प्रेरणा से मुझे यहां आकर आज इन बच्चों की सेवा करने का अवसर मिला है । श्री मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने अपनी ओर से विद्यालय परिवार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । उन्होंने कहा कि बड़ा सौभाग्यशाली हू कि आज अपना जन्मदिन इन विशिष्ट जनों व बच्चों के बीच मनाने का अवसर मिला है । उन्होंने इस अवसर पर अपनी और से बच्चों को पूरा सहयोग करने और उन्हें आवश्यकता अनुसार मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों को एक- एक टी शर्ट और पैंट तथा 30 अदद कंबल भी उपलब्ध कराएं । इस अवसर पर सच्चा बाबा आश्रम के महंत मनोज ब्रह्मचारी ने कहा कि यहां आज मैं पहली बार आया हूं और मैं भविष्य में यहां आता रहूंगा जो भी हो सकेगा मैं मदद भी करूगा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रतिनिधित्व कर रहे विशिष्ट अतिथि विश्वनाथ त्रिपाठी एडवोकेट मेडिएटर ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व इस विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इन विद्यालय में शिविर आयोजन किया गया था जिसमें प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मधु डोगरा न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित थी उस शिविर में यह महसूस किया गया कि विद्यालय में बच्चों का समाजसेवी की सहायता से मदद पहुंचाने की आवश्यकता है जिसके परिणाम स्वरूप प्रयास किए जाने पर आज समाज सेवी पंकज मिश्र का सहयोग मिला है ।
उन्होंने पंकज मिश्र जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों की मदद के लिए आभार जताया । इस मौके विद्यालय के प्रधानाचार्य पी के गुप्ता ने मुख्य अतिथि पंकज में विशिष्ट अतिथि विश्वनाथ त्रिपाठी महन्त मनोज ब्रह्मचारी सहित सभी विशिष्ट जनों का स्वागत करते हुए आभार जताया । इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने करते हुए समाजसेवी पंकज मिश्र द्बारा बच्चो के प्रति किए गये सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम के आयोजक सूरज त्रिपाठी ने श्री मिश्र के द्वारा अनवरत किए जा रहे समाजिक कार्यो की प्रसंसा करते हुए विस्तार से प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में रूलर बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा एडवोकेट शिवेेेश शुक्ल एडवोकेट शील गहलौत सूरज त्रिपाठी परमानंद मिश्र एडवोकेट गौरव आसिफ सिद्दीकी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे । इस मौके पर पंकज मिश्र के जन्मदिन पर केक काटा गया और बच्चों तथा उपास्थितजनों ने पूरे उत्साह एवं सादगी के साथ समाजसेवी का जन्मदिन मनाया ।इसके उपरान्त पंकज मिश्र जिला कचेहरी पहुच कर अधिवक्ताओं के बीच उनके कुशलक्षेम जाना तथा यहॉ से जूबाए पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल के आवास पहुच कर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की ।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ