Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय में डीएम ने किया औचक निरीक्षण , प्रधानाचार्य रहे नदारद











डॉ ओपी भारती 
गोण्डा:वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र में गोण्डा-फैजाबाद हाइवे पर अचलपुर के प्राथमिक विद्यालय लोनियन पुरवा का जिलाधिकारी कैप्टेन प्रभांशु श्रीवास्तव ने शनिवार लगभग 10.30बजे औचक निरीक्षण किया।प्रधानाध्यापक विनय कुमार श्रीवास्तव के अतिरिक्त तीनों सहायक अध्यापक व समस्त तीन शिक्षा मित्र उपस्थित मिले।विद्यालय में नामांकित 124 बच्चों के सापेक्ष 72 बच्चे उपस्थित थे।विद्यालय में मीनू के अनुसार आज सब्जी,चावल बनना था,जबकि तहरी बनवाई गई थी।इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।बताया गया कि गैस खत्म थी।डीएम ने कुछ बच्चों से किताबें पढवाईं व प्रश्न पूछे।कुछ बच्चों के जवाब सन्तोषजनक पाने पर डीएम ने बिस्कुट मंगवा कर बच्चों में वितरित करवाए व तालियाँ बजवाईं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे