धमेंद्र सिंह
गोरखपुर :विकासखंड चरगांवा अंतर्गत न्याय पंचायत बेलवा रायपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री जय प्रकाश निषाद की उपस्थिति में पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन कर बच्चों से परिचय प्राप्त किया एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन्ही प्राथमिक विद्यालयो से पठन पाठन के माहौल के बीच क्रिड़ा क्षेत्र में देश का परचम लहराते हैं अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती हैं कि अपने बच्चो को क्रिड़ा के क्षेत्र में जाना चाहते है तो उनका भरपूर सहयोग कर उनको आगे बढ़ाने की आवश्यकता है/
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य,राजेश कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,, अनिल कुमार पांडेय, दुर्गा लाल निषाद,प्रधान गण(छोटे लाल चौधरी, राम भवन शर्मा, ओम प्रकाश पासवान, अनिल मौर्य, जगदम्बा दूबे,)लाल बहादुर सिंह,राजेश निषाद, सहित कई कार्यकर्ता व सम्मानित जन उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ