शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिले के सुदूर अंचल में रहने वाला बबुआ भी वैज्ञानिक बनकर देश मे अपना परचम लहरा सकता है ! वह अपने विद्यालय में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर एक श्रृंखला के माध्यम से वह अपने गांव से निकलकर दिल्ली तक जा सकता है यह अवसर दिया है राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधि ने !
यह जानकारी जिला समन्वयक डॉ विनोद शुक्ला ने देते हुए बताया कि जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद के सभी विकास खंडों एंव कस्तूरबा विद्यालयों से शिक्षक दिनेश सिंह सभागार में उपस्थित हुए कार्यशाला में वर्ष 2018 के मुख्य विषय स्वच्छ हरित एवं स्वच्छ राष्ट्र हेतु विज्ञान तकनीकी नवाचार रखा गया! इसके 5 उप विषय हैं परितंत्र एवं परितंत्र सेवाएं स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था कचरे से समृद्धि समाज संस्कृति एवं आजीविका तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणाली है !
विद्यार्थी को इन विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने हैं आज की कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश जयसवाल खंड शिक्षा अधिकारी ने किया ! कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वय कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सहित आदि लोग उपस्थित रहे ! कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में नवनीत शुक्ला ने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से चर्चा की ! कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर देवेंद्र नारायण पांडे ने किया !



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ