सुनील उपाध्याय
बस्ती । समाजवादी पार्टी बस्ती सदर विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पार्टी के वरिष्ठ नेता महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में शनिवार को टाउन क्लब के हाल में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि जो पार्टी श्रीराम की नही हुई वह आम आदमी की क्या होगी।
कहा कि सपा की सरकार में बस्ती के विकास के लिये सर्वाधिक कदम उठाये गये, विकास प्राधिकरण, मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज को स्वीकृति मिली किन्तु भाजपा के सरकार में विकास योजनाओं की रफ्तार ठप पड़ गई है। सपा कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे सत्ता परिवर्तन के लिये पूरी ताकत से जुट जाय क्योंकि जुमलों की सरकार से सभी त्रस्त्र है।
सपा नेता महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के द्वारा ही 2019 का चुनाव जीत सकेंगे। भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो गया हैै, यह सरकार जाति, धर्म के आधार पर लोगों को विभाजित कर जमीनी मुद्दों से भटका रही है।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र सिंह, राजाराम यादव, रविन्द्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री वृजकिशोर सिंह डिम्पल, सिद्धार्थ सिंह, रामललित चौधरी, सुमन सिंह, राजश्री देवी आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि अब लोगों को समाजवादी पार्टी सरकार का बेहतर कार्यकाल नजर आ रहा है। गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। आम आदमी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। वाल्टरगंज चीनी मिल बंद होने के कगार पर है। भुगतान मांगने पर किसानों पर लाठियां बरसाकर उन्हें दिल्ली जाने से रोका जा रहा हैै। आने वाले चुनाव में किसान भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने देंगे। आवाहन किया कि कार्यकर्ता एकजुटता बनाये रखें और किसी बहकावे में न आयें। सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभाध्यक्ष मो. सलीम और संचालन पूर्व जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह छोटे ने किया।
बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय सम्मेलन में चन्द्रिका यादव, अरविन्द सोनकर, सत्य प्रकाश उपाध्याय, वृजेश मिश्र, कक्कू शुक्ल, शमरेन्द्र सिंह, जावेद पिण्डारी, जावेद निजामी, मो. अहमद सज्जू, अयाज अहमद, रामदास पाण्डेय, अखिलेश यादव, राम सनेही यादव, अब्दुल मोईन, गौतम यादव, जीवन पाण्डेय, पिन्टू शुक्ल, गिरीश चन्द्र, सीटू शुक्ल, रवि सोनी, भुट्टुर प्रधान, मोनू यदुवंश, अनवर हुसेन, इन्द्रजीत यादव, बाहुबली, जमील अहमद, राम प्रकाश चौधरी, ओम शंकर यादव, राम सिंह यादव, निजामुद्दीन, राजेन्द्र चौरसिया, मो. शाहिर, राजेश यादव, रिन्टू यादव, गंगा यादव ‘कमाण्डो’, राघवेन्द्र सिंह, राजेश शुक्ल ‘विमल’ आदित्य यादव, प्रमोद यादव, मधुवन यादव, रामनाथ प्रजापति, विजय विक्रम आर्य, अमन प्रताप सिंह, मिथलेश पाण्डेय, इन्द्रावती शुक्ल, आमिद अली, फूलचन्द राजभर, योगेन्द्र यादव पहलवान, पवन यादव, मनोज यादव, शिव्लू पाण्डेय, महेश तिवारी, जिब्बू खान, छोटू मिश्र, गोरख यादव, चन्द्रजीत यादव, फूलचंद श्रीवास्तव, मौलाना इलियास, रामशव्द यादव, राम कृपाल यादव के साथ ही बड़ी संख्या में सपा नेता, बूथ स्तर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ