Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम के लिए सुदामा करेंगे मखौडा में अनशन

  











सुनील उपाध्याय 
बस्ती ।  रालोद प्रदेश सचिव चंद्रमणि पाण्डेय सुदामा बाबा ने उप जिला अधिकारी हरैया के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन  में श्री राम जन्म भूमि को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने तथा भव्य श्री राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए कहा कि श्रीराम जाति धर्म व दलगत भावना से ऊपर हैं राम से देश ही नहीं विदेशों के कोटि कोटि हिंदुओं की जन भावना व आस्था जुड़ी हुई है ऐसे में श्रीराम किसी मठ किसी दल किसी जाति किसी धर्म विशेष के नहीं वह समस्त जीव जाति के हैं ऐसे में लोगों की भावना को देखते ही भारत सरकार को शीघ्र मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने हेतु अध्यादेश लाना चाहिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बार-बार सुप्रिमकोर्ट का हवाला दिए जाने पर तंज कसते हुए रालोद प्रदेश सचिव ने कहा कि यदि कोर्ट का हवाला देना था तो भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने 1989 में रथयात्रा निकाल हिन्दुओं को आन्दोलित करने का काम क्यों किया था 


वीडियो 







जिसमें तत्कालीन मुलायम सरकार द्वारा गोली चलाने से हजारों हिंदुओं को प्राण गंवाने पड़े उन्होंने कहा जब तक भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं होता देश के कोने-कोने से आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह तक दर्शन की सुविधा उबलब्ध करायें या सी.सी.टी.वी कैमरा लगवायें तथा अस्थाई मंदिर निर्माण में प्रयुक्त तिरपाल मंदिर के अनुकूल व आकर्षक लगवायें जब तक ऐसा नहीं होता हम आगामी सोमवार 8अक्टूबर से  पवित्र मखभूमि मखौडा में आमरण अनशन करेंगें उन्होने कहा कि जिस पुण्यभूमि मखौडा में पुत्रेष्ठि यग्य के उपरान्त चक्रवर्ती सम्राट महाराज दशरथ को स्वंम् परमात्मा पुत्र रूप में प्राप्त हुए निश्चित उस भूमि में अनशन के रूप में किया गया











 तप फलीभूत होगा उन्होने जाति धर्म व दलगत भाव से उपर उठकर लोगों से सहयोग की अपील कर कहा कि जन्मभूमि पर राजनीति न कर सर्वदलीय बैठक कर श्रीराम जन्मभूमि को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो इस मौके पर बृजेश यादव राजेश पाण्डेय दीपक तिवारी कन्हैयालाल तिवारी रामजनक प्रजापति विवेक पाण्डेय हनुमान पाण्डेय रामनिरंजन बर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे