सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सहेजने में जुटी है समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने इंटर कॉलेज के मैदान में 19 में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षियों को अपनी ताकत का अहसास भी कराया है। सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचे लोगों को देखकर कहा जा सकता है सत्ता भले ही चली गई हो लेकिन अभी भी राज किशोर सिंह की ताकत कहीं कम नहीं हुई है।
विधानसभा चुनाव के बाद राजकिशोर सिंह की यह हरैया में पहली जनसभा है । इस जनसभा के जरिए जहाँ राजकिशोर सिंह ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ