Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु अनशनरत महंत परमहंस दास का रवि मोदनवाल ने किया समर्थन










वासुदेव यादव
 अयोध्या।फैजाबाद: श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए गत 1 अक्टूबर से आमरण अनशन कर रहे सिद्ध पीठ तपस्वी छावनी मन्दिर के महंत परमहंस दास जी महाराज का आज सातवें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा।









   इसके चलते दूर दराज से भारी संख्या में साधु संत नेतागण सामाजिक कार्यकर्ता हिन्दू नेता व अन्य स्वयं सेवी संगठन के पदाधिकारियों ने श्री महंत का आकर समर्थन किए। इसके चलते पूरी छावनी जय श्री राम के नारों से रुक रुक कर गुंजायमान रही।


   इस दौरान बस्ती जिला के रुधौली विधानसभा के लोकप्रिय नेता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे रवि मोदनवाल ने दल बल के साथ आकर अनशन रत महंत परमहंस दास जी का स्वागत सम्मान कर तन मन धन से समर्थन किया। श्री मोदनवाल ने कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर अयोध्या में जल्द से जल्द बनना चाहिए तथा अनशन कर रहे महंत परस हंस दास जी की बातों पर लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ध्यान देना चाहिए तथा मंदिर निर्माण के लिए सार्थक प्रयास करना चाहिए । भगवान राम हिंदुओं के आराध्य हैं तथा करोड़ो राम भक्तों के आस्था के केंद्र बिंदु भी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन राम मंदिर का निर्माण होगा हम अपने बस्ती- रुधौली क्षेत्र से हजारों की संख्या में राम भक्त आकर यहां पर कार सेवा करेंगे व भव्य से भव्य राम मंदिर के निर्माण में योगदान देंगे। हम लोगों की दिली इच्छा है कि अयोध्या में जल्द से जल्द भगवान श्री राम का ऐतिहासिक सुभव्य राम मंदिर बने, ताकि देश - विदेश के करोड़ो राम भक्त आकर यहां दर्शन पूजन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर सके।







 इस दौरान उनके साथ अन्य समर्थक भी शामिल रहे। श्री महंत परमहंस दास ने सामाजिक कार्यकर्ता व नेता रवि मोदनवाल को आशीर्वाद भी प्रदान किए।। तथा कहा कि ऐसे राम भक्तो व हिंदूवादी नेता की आज ज़रूरत है जो राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पित हो, ताकि राम मंदिर का निर्माण जल्द हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे